Sahara India Refund Portal: लोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा समूह की सहकारी समितियों में अपनी मेहनत की कमाई को निवेश किया। पर किन्हीं कारणों की वजह से उन्हें निवेश किए पैसे का रिटर्न न मिल सका।
Sahara India: फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार
CRCS-Sahara Refund Portal: सरकार की तरफ से सहारा के रिफंड पोर्टल को फिर से खोला गया है। ऐसे में आप इस पोर्टल के जरिए 10 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं।
सवाल: कौन कर सकता है आवेदन और कितने पैसे मिलेंगे?
जवाब:
- सरकार द्वारा रीसबमिशन पोर्टल शुरू किया गया है जिसमें अभी 10 लाख रुपये तक के दावों को आप दोबारा जमा कर सकते हैं
- आपके आवेदन में अगर पहले कोई कमी रह गई थी या आपका क्लेम किसी कारण रिजेक्टर हो गया था, तो आप इस पोर्टल से दोबारा आवेदन कर सकते हैं
सवाल: कोई भी दिक्कत हो तो कहां करें संपर्क?
जवाब:
- अगर आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है या किसी और तरह की दिक्कत आ रही है
- ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर 011-20909044 या 011-20909045 पर संपर्क कर सकते हैं
जवाब: कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
जवाब:
- अपने पैसे वापस पाने के लिए पहले आधिकारिक रिफंड रीसबमिशन पोर्टल पर mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission पर जाना है
- यहां पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरना है और फिर ओटीपी भरकर लॉगिन करना है
- इसके बाद जो आपने निवेश किया था उसके सपोर्टिंग दस्तावेजों की कॉपी यहां अपलोड करनी है
- फिर अपने बैंक खाते की जानकारी यहां पर देनी है
- अब फॉर्म भरें और सबमिट कर दें जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी
सवाल: इन बातों का जरूर रखें ध्यान?
जवाब:
- सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन या किसी एजेंट या थर्ड पार्टी के द्वारा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
- जिस बैंक खाते की जानकारी आप पोर्टल पर दे रहे हैं, उसका आधार से लिंक होना अनिवार्य है। वरना पैसे आने में दिक्कत हो सकती है