New Rules From 1st August 2026: जब-जब नए महीने की शुरुआत होती है, तब-तब लोगों की नजर पहली तारीख पर रहती है। क्योंकि लगभग हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं।
{"_id":"6a6d42dbf59a2b2c060e5eff","slug":"rules-change-from-1-august-2026-lpg-railways-banking-itr-and-ckyc-new-rules-from-august-2026-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Rules: आज से बदल रहे कई बड़े नियम, जानें क्या-क्या होने जा रहे हैं बदलाव और क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Rules: आज से बदल रहे कई बड़े नियम, जानें क्या-क्या होने जा रहे हैं बदलाव और क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?
Sat, 01 Aug 2026 06:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:20 AM IST
सार
Rules Change From 1 August 2026: आज यानी 1 अगस्त 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता हुआ नजर आ सकता है। आप इस रिपोर्ट में आज से बदलने वाले नियमों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? पहला बदलाव आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे द
- फोटो : AI Generated
1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
पहला बदलाव
- आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे
- दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे आज यानी 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है
- इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : AdobeStock
- नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
- एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
- इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा बदलाव
- अगर आपको ITR भरने में देरी हुई है, तो ये आपको आज से भारी पड़ सकती है
- दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है
- वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं
- उन्हें आज यानी 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा
विज्ञापन
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा बदलाव
- आज से बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो सकता है
- आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं
- हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें