फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानना जरूरी: क्या सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का होता है अधिकार? जानिए क्या कहता है नियम

Thu, 06 Jul 2023 11:11 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Right of daughter in law in ancestral property pati ki sampatti me patni ke adhikar
Right of daughter in law in ancestral property - फोटो : Istock

देश में महिलाओं को विभिन्न स्तर पर सशक्त बनाने के लिए संविधान में उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा समय के साथ होने वाले कई सामाजिक बदलावों को देखते हुए भी महिलाओं को नए अधिकार दिए जाते हैं, ताकि उनको समाज में किसी प्रकार के भेदभाव या अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गौरतलब बात है कि आज के इस आधुनिक युग में जब देश में कई महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर मुखर हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें संविधान द्वारा मिले हुए अपने अधिकारों के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता है। इसी सिलसिले में आज हम इस खबर के माध्यम से महिलाओं से जुड़े एक खास संपत्ति के अधिकार के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या सास-ससुर की प्रॉपर्टी में बहू का भी हक होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Right of daughter in law in ancestral property pati ki sampatti me patni ke adhikar
Right of daughter in law in ancestral property - फोटो : Social Media

माता-पिता द्वारा स्व-अर्जित संपत्ति पर उनके बेटों का अधिकार होता है। वे माता-पिता द्वारा स्व-अर्जित संपत्ति पर अपने अधिकार का दावा कर सकते हैं। वहीं बहू सास-ससुर द्वारा अर्जित संपत्ति पर अपने अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। उनका इसमें कोई हक नहीं होता है।

Right of daughter in law in ancestral property pati ki sampatti me patni ke adhikar
Right of daughter in law in ancestral property - फोटो : Istock

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पति की पैतृक संपत्ति पर बहुओं का अधिकार दो तरह से हो सकता है। अगर पति संपत्ति का अधिकार बहू को ट्रांसफर करता है। इस स्थिति में बहू का अधिकार उस पर हो सकता है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, खूबसूरत दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का मिल रहा मौका, इतना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Right of daughter in law in ancestral property pati ki sampatti me patni ke adhikar
Right of daughter in law in ancestral property - फोटो : Istock

इसके अलावा पति के निधन पर बहू का अधिकार संपत्ति पर हो सकता है। शादी होने के बाद बेटी दूसरे परिवार में बहू के रूप में जाती है। हालांकि, ससुराल की संपत्ति पर उसका हक नहीं होता है। वहीं पिता की संपत्ति पर उसका पूरा हक होता है।

विज्ञापन
Right of daughter in law in ancestral property pati ki sampatti me patni ke adhikar
Right of daughter in law in ancestral property - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच ट्रांसफर होने वाली संपत्ति पैतृक संपत्ति की श्रेणी में आती है। वहीं बंटवारा होने के बाद पैतृक संपत्ति स्व-अर्जित संपत्ति में बदल जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed