फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरएसी टिकट पर कितने लोगों के साथ सीट शेयर करनी पड़ती है? जानें आपका असली अधिकार

Thu, 08 Oct 2026 06:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 08 Oct 2026 06:26 PM IST
सार

RAC Ticket Rules Indian Railways: हमारे देश में अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन हम सभी जानते हैं कि कई रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई बार यात्रियों को वेटिंग के बजाय आरएसी टिकट मिल जाता है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि आरएसी टिकट क्या होता है और इससे जुड़े नियम क्या हैं।

विज्ञापन
RAC Ticket Rules in Indian Railways: How Many People Share a Seat and Your Rights Explained
ट्यूबलेस टायर और ट्यूब टायर में अंतर - फोटो : AI

How Many Passengers Share RAC Seat: ट्रेन से सफर करते समय अगर आपको आरएसी टिकट मिलता है, तो मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि सफर कैसे कटेगा। आरएसी का सीधा सा मतलब है कि आपको ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन पूरी सीट की जगह आधा हिस्सा ही मिला है। 



भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, एक आरएसी टिकट पर दो यात्रियों को साइड लोअर बर्थ शेयर करनी पड़ती है। यानी बैठने के लिए एक ही सीट को दो लोगों के बीच बांट दिया जाता है। हालांकि, चार्ट बनने के बाद या सफर के दौरान अगर कोई यात्री अपनी यात्रा कैंसिल करता है, तो आपकी यही आरएसी सीट कन्फर्म बर्थ में तब्दील हो जाती है।

Trending Videos
RAC Ticket Rules in Indian Railways: How Many People Share a Seat and Your Rights Explained
मिडिल बर्थ - फोटो : Adobe Stock

एक सीट पर बैठते हैं दो यात्री

  • आरएसी टिकट मिलने पर आपको साइड लोअर बर्थ पर बैठने की जगह मिलती है।
  • इस सीट को दो आरएसी टिकट धारकों के बीच आधा-आधा बांटा जाता है, जिससे दोनों यात्री बैठकर आराम से सफर कर सकें।
  • रात में सोने के लिए यह पूरी बर्थ नहीं मिलती है।
RAC Ticket Rules in Indian Railways: How Many People Share a Seat and Your Rights Explained
क्या आरएसी यात्रियों को मिलता है पूरा बेडरोल - फोटो : AI Generated

क्या आरएसी यात्रियों को मिलता है पूरा बेडरोल

  • एसी क्लास में आरएसी टिकट पर सफर करने वाले दोनों यात्रियों को अलग-अलग पूरा बेडरोल (चादर, तकिया और कंबल) दिया जाता है।
  • आधी सीट मिलने के बावजूद, रेलवे के नियमों के अनुसार बेडरोल पर दोनों यात्रियों का बराबर और पूरा अधिकार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RAC Ticket Rules in Indian Railways: How Many People Share a Seat and Your Rights Explained
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
सफर के दौरान सीट कन्फर्म होने का मौका
  • ट्रेन छूटने के बाद अगर कोई यात्री अपनी कन्फर्म सीट पर नहीं आता या कोई सीट खाली रह जाती है, तो आरएसी सूची में सबसे ऊपर वाले यात्री को वह पूरी सीट दे दी जाती है।
  • इससे आपकी आरएसी सीट तुरंत पूरी कन्फर्म बर्थ में बदल जाती है।
विज्ञापन
RAC Ticket Rules in Indian Railways: How Many People Share a Seat and Your Rights Explained
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड के नियम

  • अगर यात्रा के समय तक आपकी टिकट आरएसी ही रह जाती है और आप सफर नहीं करना चाहते, तो ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक इसे कैंसिल करा सकते हैं।
  • ऐसे में रेलवे न्यूनतम क्लर्क चार्ज काटकर आपका बाकी पूरा पैसा वापस कर देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed