PVC Aadhaar Card Rules in Hindi: आप चाहे किसी सरकारी काम के लिए जाते हैं या फिर गैर-सरकारी काम के लिए, तो ऐसे में आपसे आपके कई दस्तावेज लिए जाते हैं। इसमें से एक है आधार कार्ड जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड को भारतीय डाक द्वारा आपके घर पर भेजा जाता है और इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कार्डधारक चाहे तो पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा सकता है। देखने में आता है कि कई लोग साइबर कैफे से भी अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड को साइबर कैफे से नहीं बनवाना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6746fb6185c9fbcd750ab674","slug":"pvc-aadhaar-card-rules-why-pvc-aadhaar-should-not-be-made-from-cyber-caf-check-here-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC: भूलकर भी साइबर कैफे से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वरना अटक सकते हैं कई काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC: भूलकर भी साइबर कैफे से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वरना अटक सकते हैं कई काम
Thu, 28 Nov 2024 09:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:13 AM IST
सार
जिस तरह से आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, ठीक वैसे ही आप पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं। पर आपके लिए ये जानना जरूरी है कि पीवीसी आधार को क्यों साइबर कैफे से नहीं बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों न बनवाएं साइबर कैफे से?
- दरअसल, साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा मना किया गया है। ऐसे कार्ड को अमान्य घोषित किया गया है और किसी सरकारी कामों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यही नहीं, यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है।
कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
तो फिर क्या करें?
- अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाना है तो फिर कहां से बनवाएं?
- ऐसे में आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
- जहां पर पहले तो अपनी पसंद की भाषा चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके बाद आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
- फिर आपको वो आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है जिसका पीवीसी कार्ड बनवाना है
- अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां भर दें
विज्ञापन
कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर आपको 'सेंड ओटीपी' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार से लिंक नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें
- अब आपको सबमिट पर क्लिक करना है और आखिर में आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट कर देनी है
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पीवीसी आधार कार्ड भारतीय डाक से पहुंच जाता है।