फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM JJBY: सरकार की इस स्कीम में जमा करें सालाना 436 रुपये का प्रीमियम, मिलेगा इतने लाख रुपये का बीमा कवर

Thu, 30 Jan 2025 04:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी।

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Registration Process, Benefits And Documents
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock

आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। देश में गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है। अक्सर देखने को मिलता है कि किसी गरीब परिवार में मुखिया की मृत्यु होने के बाद परिवार के ऊपर कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आ जाती हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत आप 436 रुपये का प्रीमियम जमा करके 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तार से -

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Registration Process, Benefits And Documents
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से लेकर 55 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत 2 लाख रुपये का एक साल का टर्म लाइफ कवर मिलता है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को हर साल 436 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना होता है। प्रीमियम के पैसे बैंक खाते से ऑटो डेबिट हो जाते हैं। 

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Registration Process, Benefits And Documents
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस स्कीम की पॉलिसी अवधि 1 जून से 31 मई तक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Registration Process, Benefits And Documents
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक में जााकर इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Registration Process, Benefits And Documents
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। आवेदन करते समय आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed