फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 4,950 रुपये, जानें डिटेल्स

Wed, 16 Nov 2022 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2022, Benefits and Eligibility in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के उन विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का खतरा न हो। इसके अलावा उनको वहां से गारंटीड रिटर्न मिलता रहे। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर महीने गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस कारण देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसे आप एक तरह की पेंशन स्कीम भी कह सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2022, Benefits and Eligibility in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेशकों को सालाना 6.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2022, Benefits and Eligibility in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

अगर आप 4.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में हर साल 6.6 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के आधार पर आपको कुल 29,700 रुपये मिलेंगे। ऐसे में आपको हर महीने 2,475 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2022, Benefits and Eligibility in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock

वहीं अगर आप इस स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाते हैं। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में कुल 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपको 6.6 सालाना रिटर्न के साथ हर साल 59,400 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate 2022, Benefits and Eligibility in Hindi
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : iStock

इस स्थिति में आपकी हर महीने 4,950 रुपये की कमाई होगी। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम पांच सालों के लिए है। वहीं इसे आप पांच सालों के लिए और भी आगे बढ़ा सकते हैं।

Rights: अगर कोई आपको गाली या जान से मारने की धमकी दे, तो पलटकर जवाब देने की बजाए इन अधिकारों का करें इस्तेमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed