फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PNB Bank: क्या 15 अप्रैल के बाद बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट? जानें क्या है बैंक द्वारा भेजे गए Msg का मतलब

Sat, 21 Mar 2026 10:53 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 21 Mar 2026 10:53 AM IST
सार

Will PNB Accounts Be Closed After 15th April 2026: अगर आपको भी पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अकाउंट बंद होने का मैसेज आया है, तो ऐसा नहीं है। आपको इस आए हुए मैसेज समझने की जरूरत है।

विज्ञापन
PNB Bank Account Closure Alert: Inactive Accounts May Be Closed After April 15 Know Full Details
पीएनबी बैंक खाता 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Punjab National Bank Account: आज के इस दौर में लगभग हर किसी के पास बैंक अकाउंट होता है। खासतौर पर नौकरी करने वाले लोगों के पास एक सैलरी अकाउंट और दूसरा पर्सनल सेविंग अकाउंट भी होता है। वहीं, अब तो अधिकतर लोगों के पास दो बैंक अकाउंट होते हैं।

वहीं, बैंक समय-समय पर हमें कई तरह के अपडेट्स भेजता रहता है। कभी सिक्योरिटी अलर्ट तो कभी केवाईसी या अन्य जरूरी मैसेज बैंक द्वारा बैंक खाताधारकों को भेजे जाते हैं। इसी क्रम में अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है और आपको बैंक की तरफ से एक मैसेज आया है जिसमें बैंक अकाउंट के बंद होने वाली बात कही गई है, तो ये खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं बैंक ने ये मैसेज क्यों भेजा है और किन लोगों के बैंक अकाउंट बंद हो सकते हैं या नहीं...

PNB Bank Account Closure Alert: Inactive Accounts May Be Closed After April 15 Know Full Details
पीएनबी बैंक खाता 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या मैसेज आया है?

  • पीएनबी बैंक की तरफ से एक मैसेज ग्राहकों को भेजा गया है
  • इसमें कहा गया है कि जिन बैंक खातों में एक्टिविटी नहीं है, उन्हें बंद किया जा सकता है

PNB Bank Account Closure Alert: Inactive Accounts May Be Closed After April 15 Know Full Details
पीएनबी बैंक खाता 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को भेजा गया है मैसेज?

  • पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से से उन लोगों को मैसेज भेजे गए हैं जिन बैंक खातों में लंबे समय से कोई एक्टिविटी नहीं है
  • जिन बैंक खातों में लंबे समय से न तो पैसे जमा हुए हैं, न पैसे निकाले गए हैं और अगर बैलेंस जीरो है, तो ऐसे खाताधारकों को बैंक की तरफ से मैसेज भेजे गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PNB Bank Account Closure Alert: Inactive Accounts May Be Closed After April 15 Know Full Details
पीएनबी बैंक खाता 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा?

  • अगर आपका कोई ऐसा बैंक अकाउंट है जो काफी समय से इनएक्टिव है और अगर आप उसमें केवाईसी अपडेट करवा लेते हैं, तो आपका बैंक अकाउंट दोबारा एक्टिव हो जाता है
  • पर अगर आप बैंक नहीं जाते और दस्तावेज जमा कर केवाईसी नहीं करवाते तो बैंक के मुताबिक, ऐसे लोगों के बैंक खातों को 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा
विज्ञापन
PNB Bank Account Closure Alert: Inactive Accounts May Be Closed After April 15 Know Full Details
पीएनबी बैंक खाता 15 अप्रैल 2026 के बाद बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

न हो बैंक खाता इनएक्टिव इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  • अपने बैंक खाते में समय-समय पर पैसे जमा करते रहें
  • अगर बैंक खाता बचत करने के लिए बनाया है, तब भी थोड़े-थोड़े समय में खाते से पैसे निकालें। आप चाहें दोबारा इन पैसों को बैंक खाते में जमा कर सकते हैं
  • अपनी केवाईसी करवाकर रखें
  • बैंक की तरफ से दी जाने वाली अपडेट, मैसेज आदि का ध्यान रखें आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed