Ayushman Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। इनमें रोजगार, शिक्षा, राशन, पेंशन, बीमा, आवास जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। यही नहीं, इनके अलावा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिल सके। इसके लिए भी कई योजनाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना से मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6454b72d0a2013158000749b","slug":"pmjay-news-ayushman-bharat-yojana-kya-hai-know-who-can-avail-the-benefits-of-5-lakh-news-in-hindi-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Yojana: क्या है आयुष्मान योजना और कौन उठा सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Yojana: क्या है आयुष्मान योजना और कौन उठा सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, यहां जानें
Fri, 05 May 2023 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
पहले योजना को जान लीजिए
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया और अब इससे कई राज्य सरकारें भी जुड़ रही हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
पात्रता ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
- फिर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर आपको उस पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी प्राप्त होगा
- इस ओटीपी को दर्ज करें
- अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले वाले में अपना राज्य चुनें
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- फिर आपके सामने दूसरा विकल्प आएगा
- इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और फिर सर्च करना है
- ऐसा करते ही आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।