फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को क्यों दिए जाते हैं 15000 रुपये? यहां जानें वजह

Sat, 14 Feb 2026 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 04:19 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milte Hain: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक 15000 रुपये का लाभ है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किसे मिलता है?

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Why are beneficiaries given 15000 rupees kyo diye jate hain
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana Benefits: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके तहत कई तरह के अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया।

इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं इस योजना के तहत लाभार्थियों को 15000 रुपये क्यों दिए जाते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Why are beneficiaries given 15000 rupees kyo diye jate hain
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लोगों को सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसमें लाभार्थियों को उनके काम से जुड़ी एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके
  • इसके लिए जितने दिनों तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
PM Vishwakarma Yojana: Why are beneficiaries given 15000 rupees kyo diye jate hain
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लोन भी मिलता है?

  • हां, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • ये लोन लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए दिया जाता है
  • इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये देने का प्रावधान है
  • फिर इसके अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी लिया जा सकता है जिसे 30 महीनों के भीतर वापस करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Why are beneficiaries given 15000 rupees kyo diye jate hain
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किसे और क्यों दिए जाते हैं 15000 रुपये?

  • 15000 रुपये का लाभ योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलता है
  • ये पैसे टूलकिट प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है
  • इस आर्थिक मदद का मुख्य उद्धेश्य कारीगरों को अपने पारंपरिक व्यवसाय से संबंधित आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण खरीदने में मदद करना है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Why are beneficiaries given 15000 rupees kyo diye jate hain
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है इस योजना से?

  • पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, नाई यानी बाल काटने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, अगर आप मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, फिशिंग नेट निर्माता,हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed