फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन्हें मिल सकता है और किसे नहीं? ऐसे करें चेक

Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: आप अगर किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। जहां एक तरफ कई आर्थिक लाभ, तो दूसरी तरफ कई अन्य तरह के फायदे योजनाओं के तहत लाभार्थियों को दिए जाते हैं। वहीं, सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करती रहती है। जैसे- पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन्हें मिल सकता है और किन लोगों को नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : iStock

इन लोगों को मिल सकता है इस योजना का लाभ:-
 

दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इन्हें ही ये लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप पात्रता सूची देख सकते हैं। इसके मुताबिक, वे लोग पात्र हैं...

 

  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : pexel
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

मिलने वाले लाभ:-

  • 15 हजार रुपये टूलिकट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे ज्यादा दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए रोजाना 500 रुपये का सटाइपैंड दिया जाता है
  • बिना किसी गारंटी और बेहद कम ब्याज दर पर पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये के अतिरिक्त लोन की सुविधा आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed