फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आप पात्र हैं या नहीं? आवेदन से पहले ऐसे कर लें चेक

Mon, 03 Feb 2025 08:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Feb 2025 08:46 AM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसमें कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana eligibility criteria and registration process
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: आप जब किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ मिलते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत 17 सितंबर 2023 में की गई थी।



इस योजना के अंतर्गत 19 पारंपारिक व्यापारों और उनसे जुड़े लोगों को पहचान दिलाने और बुनियादी प्रशिक्षण देने का काम किया जाता है। साथ ही इस योजना में कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं, लेकिन इसके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

pm Vishwakarma yojana eligibility criteria and registration process
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

पहले लाभ के बारे में जान लें

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • इसमें लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
pm Vishwakarma yojana eligibility criteria and registration process
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • फिर जब आप ये लोन चुका देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है
  • ये दोनों ही लोन सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana eligibility criteria and registration process
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं इस योजना के लिए?

आप अगर ये जानना चाहते हैं कि क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दी गई पात्रता सूची देखनी होती है। जो लोग इस सूची हैं वे इस योजना के लिए पात्र हैं:-
 

  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता 
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तराशने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana eligibility criteria and registration process
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले लोग पात्र
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • अगर आप सुनार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed