फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? जानें यहां

Fri, 13 Dec 2024 08:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की है। इन लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 60 की उम्र के बाद मजदूरों और श्रमिकों के समक्ष कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। बुढ़ापे के दौरान उनके पास आमदनी कमाने का भी कोई रास्ता नहीं बचता। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत देश के श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। हालांकि, पेंशन का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को इस स्कीम में निवेश करना होता है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

इस योजना में देश के 18 से लेकर 40 साल तक के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर कोई श्रमिक 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है तो उसको हर महीने 55 रुपये का निवेश यहां करना होता है। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Adobe Stock

यह निवेश उसको 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद श्रमिक को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। यह पेंशन वृद्धावस्था में उसकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का काम करती है। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में निवेश कर रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं।  

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed