फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख रुपये का लोन, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Wed, 29 Jan 2025 08:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 08:21 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान कर रही है। 

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Benefits And Document Requirement For Registration
PM Mudra Yojana - फोटो : AdobeStock

एक नया बिजनेस शुरू करना काफी चुनौती भरा काम है। इसमें व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजनेस शुरू करने में कई तरह के रिस्क फैक्टर होते हैं। इस कारण कई लोगों का व्यापार शुरू करने के कुछ दिनों के भीतर ही ठप पड़ जाता है। वहीं अगर आपके पास बिजनेस को लेकर अच्छी समझ है और कैलकुलेटेड रिस्क लेकर उसकी शुरुआत करते हैं, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हालांकि, देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो बिजनेस तो शुरू करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान कर रही है। 

PM Mudra Yojana Benefits And Document Requirement For Registration
PM Mudra Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को तीन कैटेगरी के अंतर्गत लोन दिया जाता है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल हैं। शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये, किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 

PM Mudra Yojana Benefits And Document Requirement For Registration
PM Mudra Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत गैर कॉर्पोरेट या छोटे उद्यमों को शुरू करने या उनको विस्तार देने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर लोन प्रदान किया जाता है। अब तक देश में कई लोग इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं। 

PPF: अच्छे रिटर्न के साथ पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर मिलते हैं आपको ये बड़े फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Mudra Yojana Benefits And Document Requirement For Registration
PM Mudra Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। इसके अलावा आप इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर विजिट करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
PM Mudra Yojana Benefits And Document Requirement For Registration
PM Mudra Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने जा रहे हैं तो आपके पास बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थायी और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ जैसे दस्तावेजों का होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed