{"_id":"679a212297dc234b64095e8c","slug":"house-buying-tips-keep-these-things-in-mind-while-buying-new-house-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"House Buying Tips: घर खरीदते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकते हैं बड़े धोखे का शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
House Buying Tips: घर खरीदते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकते हैं बड़े धोखे का शिकार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:29 PM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर खरीदते समय आपको जरूर बरतनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
House Buying Tips
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई लोग घर खरीदने के लिए काफी लंबे समय से बचत करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद जब पैसे इकट्ठे हो जाते हैं, तो उसके बाद किसी एक अच्छी लोकेशन की तलाश की जाती है। हालांकि, अच्छी लोकेशन और घर फाइनल होने के बाद उसे खरीदने की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। इसमें आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़ा नुकसान करवा सकती है।
बीते सालों में ऐसे कई मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं, जहां लोगों के साथ घर बेचते समय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर खरीदते समय आपको जरूर बरतनी चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
House Buying Tips
- फोटो : AdobeStock
प्रॉपर्टी के कागजात की जांच
घर खरीदते समय प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की जांच जरूर करें। इस दौरान आपको बिल्डर से नगर निगम, जल बोर्ड और बिजली विभाग से एनओसी सर्टिफिकेट प्राप्त जरूर करें। प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको इस बात को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि उस पर किसी बैंक या वित्तीय संस्थान का लोन न चल रहा हो।
3 of 5
House Buying Tips
- फोटो : AdobeStock
बिल्डर की विश्वसनीयता
आप जिस बिल्डर से घर या फ्लैट खरीद रहे हैं उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। बिल्डर के ट्रैक रिकॉर्ड को जरूर चेक करें। इस दौरान घर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बिजली की वायरिंग आदी की जांच भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
House Buying Tips
- फोटो : AdobeStock
बजट
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बिल्डर जिस कीमत पर घर बेच रहा है, वही घर की वास्तविक कीमत नहीं होती है। इसमें स्टांप ड्यूटी, मेंटेनेंस चार्ज, संपत्ति कर भी जुड़ता है तो इसको लेकर बजट का निर्धारण पहले ही कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
House Buying Tips
- फोटो : AdobeStock
लोकेशन और सुविधाएं
आप जिस जगह पर अपना घर ले रहे हैं वहां की लोकेशन कैसी है? वहां आपको क्या क्या सुविधाएं मिल रही हैं? क्या बिजली, पानी, स्कूल, हॉस्पिटल, मेट्रो आदि की सुविधाएं हैं या नहीं? इस बारे में जरूर पता करें। इसके अलावा उस क्षेत्र में अपराध दर तो ज्यादा नहीं है या आप जिस जगह पर घर ले रहे हैं वहां आस-पास के पड़ोसी कैसे हैं? इस बारे में भी जरूर पता करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।