फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi US Visit 2023: अमेरिका से मोदी लाएंगे भारत में सौगात, तकनीक के क्षेत्र में आएगी क्रांति

Wed, 21 Jun 2023 02:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
PM Modi US Visit 2023: Major Defense Agreement To Semiconductor Technology know What Will Be In The Focus
PM Modi US Visit 2023 - फोटो : Twitter

PM Modi US Visit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। कूटनीतिक, आर्थिक और कई दूसरे अर्थों में यह अमेरिका दौरा भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरे पर भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण डिफेंस डील हो सकती हैं। अमेरिका में पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्यपूर्ण स्वागत हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे। दक्षिणी चीन सागर और आर्थिक जगत में चीन के बढते प्रभुत्व पर नियंत्रण करने के लिए अमेरिका भारत को अपना रणनीतिक साझेदार बनाने पर जोर दे रहा है। ऐसे में टेक्नोलॉजी और डिफेंस सेक्टर में अमेरिका भारत को कई उत्तम किस्म के हथियार और तकनीक प्रदान कर सकता है। इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। आइए जानते हैं -

PM Modi US Visit 2023: Major Defense Agreement To Semiconductor Technology know What Will Be In The Focus
PM Modi US Visit 2023 - फोटो : एएनआई

अमेरिकी दौरे पर रक्षा जगत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण डिफेंस डील होने जा रही है। भारत और अमेरिका के बीच ड्रोन्स, स्ट्राइकर आर्मर्ड व्हीकल और जेट इंजन पर कई बड़े समझौते होने वाले हैं। 

PM Modi US Visit 2023: Major Defense Agreement To Semiconductor Technology know What Will Be In The Focus
PM Modi US Visit 2023 - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर भारत और अमेरिकी के बीच ट्रेड को बडे़ स्तर पर ले जाने को लेकर कई महत्वपूर्ण डील हो सकती हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अमेरिका भारत के समक्ष इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) ट्रेड में शामिल करने को लेकर प्रस्ताव पेश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi US Visit 2023: Major Defense Agreement To Semiconductor Technology know What Will Be In The Focus
Semiconductor War - फोटो : Istock

इसके अलावा नई सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को लेकर कई बड़ी डील्स हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमर्शियल स्पेस प्रोजेक्ट, क्वांटम कंप्यूटिंग, डिफेंस और इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर भी कई अहम बातचीत हो सकती हैं।  

विज्ञापन
PM Modi US Visit 2023: Major Defense Agreement To Semiconductor Technology know What Will Be In The Focus
PM Modi US Visit 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा वीजा के वेटिंग टाइम के कम होने की भी बात कही जा रही है। भारतीयों को अमेरिकी वीजा लेने के लिए काफी इतंजार करना पड़ता है। कई बार तो 600 से भी ज्यादा दिनों का समय लग जाता है। अगर नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर इस मुद्दे पर बात होती है, तो अमेरिकी वीजा का वेटिंग टाइम कम हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed