फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kusum Yojana: सरकारी सब्सिडी पर खेतों में लगवाएं सोलर पंप, जानिए क्या है योजना

Sun, 03 Dec 2023 11:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
PM Kusum Yojana: Government Is Giving 60 Percent Subsidy For Installing Solar Pump in Farmland
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

PM Kusum Yojana: देश में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल से चलने वाले इंजनों की मदद से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। गौर करने वाली बात है कि इसमें ईंधन को खरीदने में किसानों का काफी ज्यादा पैसे व्यय होता है। ऐसे में सरकार किसानों को खेतों में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप लगाने पर अच्छी सब्सिडी दे रही है। सोलर पंप की सहायता से किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए ईंधन पर पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

PM Kusum Yojana: Government Is Giving 60 Percent Subsidy For Installing Solar Pump in Farmland
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत की सब्सिडी मिल रही है। इसके अलावा सरकार किसानों को 30 प्रतिशत की राशि लोन भी दे रही है। 

PM Kusum Yojana: Government Is Giving 60 Percent Subsidy For Installing Solar Pump in Farmland
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

अगर आप लोन की सुविधा का लाभ उठाते हैं, तो मात्र 10 प्रतिशत की राशि को जमा करके आसानी से अपने खेतों में सोलर पंप को लगवा सकते हैं। सोलर पंप की सहायता से खेतों की सिंचाई करने पर किसानों को ज्यादा पैसों को खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kusum Yojana: Government Is Giving 60 Percent Subsidy For Installing Solar Pump in Farmland
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

सोलर पंप लगवाने के अलावा किसान खेतों में सोलर पंप संयंत्र स्थापित करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। सोलर पंप संयंत्र स्थापित करने के बाद किसान बिजली भी बना सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Kusum Yojana: Government Is Giving 60 Percent Subsidy For Installing Solar Pump in Farmland
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock

विभाग किसानों द्वारा बनाई गई बिजली को 3 रुपये 7 पैसे के टैरिफ से खरीदेगा। ऐसे में आप इसके माध्यम से अच्छी खासी कमाई सकेंगे। देश में कई लोग भारत सरकार की कुसुम योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed