PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है। अगर आप पात्र किसान हैं तो इस योजना के तहत आपको साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं।
{"_id":"67c926419c19777afb099d2d","slug":"pm-kisan-yojana-which-3-works-are-necessary-to-get-done-to-avail-the-benefit-of-20th-installment-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं 20वीं किस्त का लाभ, तो जरूर करवा लें ये 3 काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं 20वीं किस्त का लाभ, तो जरूर करवा लें ये 3 काम
Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
सार
अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं?
- फोटो : Freepik
किसानों को ये तीन काम करवाना है जरूरी:-
पहला काम
- अगर आप इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं जिसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको ये काम करवाना होता है।
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
- भू-सत्यापन के अलावा आपको ई-केवाईसी भी करवाना होता है। ये भी जरूरी काम है जिसे आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं?
- फोटो : Freepik
तीसरा काम
- ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा लाभार्थियों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको करना ये है कि अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और यहां जाकर अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे पिछली किस्त 24 फरवरी को जारी हुई और उस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का चार महीने का समय जून में पूरा होगा। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।