फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं 20वीं किस्त का लाभ, तो जरूर करवा लें ये 3 काम

Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
pm kisan yojana Which 3 works are necessary to get done to avail the benefit of 20th installment
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है। अगर आप पात्र किसान हैं तो इस योजना के तहत आपको साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं।

जैसे, अब अगली बारी 20वीं किस्त जारी होने की है जिसमें किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाए हैं तो जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं वे कौन से 3 काम हैं जिन्हें आपको करवाना होता है...

pm kisan yojana Which 3 works are necessary to get done to avail the benefit of 20th installment
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं? - फोटो : Freepik

किसानों को ये तीन काम करवाना है जरूरी:-

पहला काम

  • अगर आप इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं जिसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको ये काम करवाना होता है।
pm kisan yojana Which 3 works are necessary to get done to avail the benefit of 20th installment
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • भू-सत्यापन के अलावा आपको ई-केवाईसी भी करवाना होता है। ये भी जरूरी काम है जिसे आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan yojana Which 3 works are necessary to get done to avail the benefit of 20th installment
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं? - फोटो : Freepik

तीसरा काम

  • ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के अलावा लाभार्थियों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको करना ये है कि अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और यहां जाकर अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
pm kisan yojana Which 3 works are necessary to get done to avail the benefit of 20th installment
किस्त के लिए क्या काम करवाने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे पिछली किस्त 24 फरवरी को जारी हुई और उस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का चार महीने का समय जून में पूरा होगा। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed