फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है काम की बात: आप भी जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से, मिलते हैं ये ढेरों फायदे

Thu, 06 Mar 2025 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Mar 2025 08:26 AM IST
सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं? इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा की गई। आप यहां इस योजना के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility criteria in hindi and benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को उनके काम में और कुशल बनाना है ताकि वे आगे बढ़ सके और अपने काम में बेहतर हो सके। साथ ही इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को आर्थिक मदद भी दी जाती है जिसका खर्च भारत सरकार उठाती है।



मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। वहीं, अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं, लेकिन पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए पात्रता के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana eligibility criteria in hindi and benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ ये हैं

  • आपको इस योजना से जुड़ने के बाद कुछ दिनों की ट्रेनिंग देने का प्रावधान है। इसमें जब तक प्रशिक्षण चलता है तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाने का प्रावधान है
  • लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये लोन दिया जात है। लाभार्थी जब इस लोन की रकम को वापस कर देता है तो उसे अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
PM Vishwakarma Yojana eligibility criteria in hindi and benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग योजना से जुड़ सकते हैं

  • जो नाई यानी बाल काटने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility criteria in hindi and benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो मालाकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility criteria in hindi and benefits list
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से ऐसे जुड़ सकते हैं

  • अगर आप चाहें तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed