फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana Alert: भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, अटक सकता है पीएम किसान योजना का पैसा

Sat, 12 Mar 2022 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Alert Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana should not make these 4 mistakes
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock
इस बात में कोई दो राय नहीं कि हमारे देश में काफी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिन्हें उनकी मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाता है। कई बार तो सूखे या ज्यादा बारिश की वजह से किसान की फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसान आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो जाता है, और उसके पास बीज खरीदने तक के पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में किसानों को जरूरत होती है कि कोई उनकी आर्थिक रूप से मदद करे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में ये पैसे दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना होता है, नहीं तो आपके खाते में पैसे आने में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana Alert Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana should not make these 4 mistakes
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

आधार कार्ड नंबर

  • आज के समय में हमें लगभग सभी कामों में आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का नंबर भरना होता है। इसलिए आधार नंबर को भरने के बाद अच्छे से देख लें कि ये सही है या नहीं, क्योंकि गलत होने पर आपके पैसे अटक सकते हैं।
PM Kisan Yojana Alert Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana should not make these 4 mistakes
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

नाम हिंदी नहीं, अंग्रेजी में लिखें

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का अगर लाभ लेना है, तो आपको ध्यान देना है कि आवेदन के समय अपना नाम कभी हिंदी में न लिखे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अंग्रेजी में नाम लिखना अनिवार्य है। अगर आपने अपना नाम हिंदी में लिखा है, तो उसे तुरंत अंग्रेजी में कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Alert Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana should not make these 4 mistakes
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

घर का पता सही हो

  • कई लोग अपने घर का पता गलत लिख देते हैं, लेकिन आपको अपने घर का पता सही लिखना है। लिखने के बाद इसे अच्छे से चेक कर लें कि ये सही है या नहीं। आप इसमें भी आधार कार्ड या बाकी दस्तावेजों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Alert Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana should not make these 4 mistakes
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां - फोटो : istock

नाम की स्पेलिंग

  • कई लोग अपना नाम लिखते समय उसकी स्पेलिंग गलत कर देते हैं। लेकिन पीएम किसान योजना का अगर लाभ लेना है, तो ये गलती यहां न करें। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि अपना नाम आधार कार्ड वाला ही लिखें और जो बाकी दस्तावेज में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed