PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: जल्द खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार, जानें कब खाते में आ सकते हैं 2-2 हजार रुपये
PM Kisan Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको भी इस बार 22वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: अब तक कितनी किस्त जारी हुई हैं?
जवाब: पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है
पिछले साल 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त रिलीज हुई थी
इस किस्त का लाभ 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिला था
सवाल: इस बार कितने किसानों को मिलेगा लाभ?
जवाब: किस्त की तारीख जारी होने के साथ ही सरकार की तरफ से बताया जाता है कि कितने पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा
हालांकि, अभी सरकार की तरफ से ये आंकड़ा नहीं दिया गया है
पर माना जा रहा है कि इस बार भी आंकड़ा लगभग 9 करोड़ के आसपास ही रह सकता है
सवाल: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
जवाब: पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो गया
इसलिए माना जा रहा था कि फरवरी माह में ही 22वीं किस्त जारी हो सकती है, पर ऐसा नहीं हुआ
- ऐसे में अब माना जा रहा है कि होली के बाद 22वी किस्त जारी हो सकती है
- सरकार आने वाले दिनों में 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर सकती है
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है