फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: मोदी सरकार ने 21वीं किस्त जारी कर 27 लाख किसानों को दिया दिवाली का तोहफा, चेक करें आपको मिले या नहीं

Sat, 27 Sep 2025 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment Released: बीते दिन अचानक मोदी सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई। आखिर ऐसा क्यों हुआ?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21 kist Released in Punjab Uttarakhand and Himachal Pradesh check here details
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हुई। - फोटो : PTI

PM Kisan Yojana 21 kist Released: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सीधे तौर पर सिर्फ और सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद इन किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जैसे, अब तक कुल 20 किस्त जारी कर दी गई है।



इसी क्रम में बीते दिन केंद्र सरकार ने अचानक से 21वीं किस्त जारी कर दी, लेकिन ये किस्त पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को अभी नहीं दी गई। बल्कि, अभी सिर्फ 3 राज्यों के किसानों के बैंक खाते में ये राशि हस्तांतरित की गई। तो चलिए जानते हैं जिन किसानों को ये दिवाली का तोहफा मिला है, वो कैसे चेक कर सकते हैं कि उनके बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21 kist Released in Punjab Uttarakhand and Himachal Pradesh check here details
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock

इन किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त

  • केंद्र सरकार ने 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त का लाभ दिया जिसे दिवाली का तोहफा बताया जा रहा है। सरकार ने ये किस्त इन 3 राज्यों के किसानों को इसलिए जल्दी जारी की है, क्योंकि यहां के किसानों ने भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी दिक्कतें झेली जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। किसी की फसल बर्बाद हो गई, तो किसी के खेतों को नुकसान पहुंचा।
PM Kisan Yojana 21 kist Released in Punjab Uttarakhand and Himachal Pradesh check here details
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock

भेजे गए 540 करोड़ रुपये

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि, "आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 21वीं किस्त के रूप में जारी की।"
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21 kist Released in Punjab Uttarakhand and Himachal Pradesh check here details
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock

किसान ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं:-

नंबर 1

  • सरकार जब भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त जारी करती है, तो किस्त जारी होने का मैसेज सरकार द्वारा भेजा जाता है। इससे आप जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
  • अगर आपको किसी कारण सरकार द्वारा भेजा गया मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो जान लें कि बैंक भी खाते में पैसे आने का मैसेज भेजता है। अगर आपको ये मैसेज आया है यानी आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21 kist Released in Punjab Uttarakhand and Himachal Pradesh check here details
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी हुई। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आपको न सरकार की तरफ से और न ही बैंक की तरफ से कोई मैसेज आया है, तो फिर आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
  • अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो फिर आप आज अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं और पासबुक में एंट्री करवाकर जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed