PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। भारत सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी भेजे जा सकते हैं। ऐसे में देश भर में कई किसान 11वीं किस्त के पैसे आने के बाद 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, किसान ऐसे चेक करें स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन