PM Kisan Yojana 12th Installment Date: देश में सरकार कई ऐसी योजनाएं और कार्यक्रम चलाती है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच पाए। शिक्षा, रोजगार, राशन, पेंशन आदि जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन अपने स्तर पर करती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाकर। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, और अब तक पात्र किसानों के खाते में 11 किस्त के द्वारा पैसे भेजे जा चुके हैं और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि ये कब तक आपके खाते में आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"631190be02f2db4c0b04987d","slug":"pm-kisan-yojana-12th-installment-date-latest-update-know-pm-kisan-12-kist-kab-aayegi-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी की आखिरी तारीख समाप्त, अब जानें कब आ सकती है 12वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी की आखिरी तारीख समाप्त, अब जानें कब आ सकती है 12वीं किस्त
Fri, 02 Sep 2022 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
पहले ई-केवाईसी के बारे में जान लें
- दरअसल, सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया। इसमें योजना से जुड़े लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी।
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
- अगर आपने इस तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो नियमों के तहत आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। लेकिन जिन किसानों ने इस काम को तय समय के अंदर पूरा कर लिया है उन्हें किस्त का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
मिलता है इतना लाभ
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने के भीतर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
इस दिन आ सकती है किस्त
- बात अब 12वीं किस्त की कर लेते हैं, क्योंकि 11 किस्त जारी होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि 12वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो ये किस्त सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।