फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त, चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं लिस्ट में

Thu, 05 Oct 2023 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Oct 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Which farmers may get stuck in their 15th installment
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

15th Installment: अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं, तो आप सरकारी योजनाओ से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इन योजनाओं में आवास, राशन, पेंशन, शिक्षा, नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, बीमा समेत आर्थिक मदद तक की जाती है। वहीं, अगर आप किसान हैं, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इन सबके बीच आप क्या जानते हैं इस बार कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी 15वीं किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हैं जिसकी वजह से कुछ किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Which farmers may get stuck in their 15th installment
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
  • उन किसानों के बारे में जानेंगे, जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। पर उससे पहले ये जानते हैं कि 15वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वीं किस्त के पैसे नवंबर महीने में आ सकते हैं। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Which farmers may get stuck in their 15th installment
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

किन किसानों की और क्यों अटक सकती है किस्त?

नंबर 1

  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। नियमों के तहत ये सभी लाभर्थियों को करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Which farmers may get stuck in their 15th installment
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ये करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Which farmers may get stuck in their 15th installment
इन किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • पिछले दिनों सरकार ने कई ऐसे किसानों की पहचान की, जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे में इन किसानों का नाम योजना से काट दिया गया है। वहीं, अगर आप भी अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं, तो सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर रही है और ये किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed