फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: फरवरी महीने के बीत गए हैं 22 दिन, तो अब कब आएगी 22वीं किस्त? किसान यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Mon, 23 Feb 2026 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 08:26 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त रिलीज हुईं और अब बारी 22वीं किस्त की है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana On which date will the 22nd installment of PM Kisan Yojana be released
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 22 Kist Release Date: सरकार देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों की मदद कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाकर करती है। इन योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद, सब्सिडी जैसी कई दूसरी मदद की जाती है। अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि लगभग हर एक योजना से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।

जैसे, किसानों को ही ले लीजिए। ये किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं और हर साल 6 हजार रुपये का लाभ 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के जरिए प्राप्त कर रहे हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर बार की तरह लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त किस तारीख तक जारी होगी। क्योंकि फरवरी के 22 दिन तो बीत चुके हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana On which date will the 22nd installment of PM Kisan Yojana be released
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock

22वीं किस्त का है इंतजार

  • पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
  • अब तक माना जा रहा था कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में ही जारी हो सकती है
  • ऐसा इसलिए क्योंकि योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
PM Kisan Samman Nidhi Yojana On which date will the 22nd installment of PM Kisan Yojana be released
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock

पिछले साल फरवरी में कब आई थी किस्त?

  • पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा था कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • वहीं, पिछले साल 24 फरवरी 2025 को योजना की 19वीं किस्त जारी हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana On which date will the 22nd installment of PM Kisan Yojana be released
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock

कब आएगी 22वीं किस्त?

  • इसलिए माना ये भी जा रहा था कि 24 फरवरी या फरवरी के आखिरी सप्ताह में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • पर अभी तक सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा फिलहाल अब तक नहीं की गई है
  • इसलिए फरवरी में किस्त जारी होगी, ये कहना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है
  • 22वीं किस्त मार्च में जारी हो सकती है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana On which date will the 22nd installment of PM Kisan Yojana be released
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock

सरकार कब तक बता सकती है 22वीं किस्त जारी होने की तारीख?

  • वैसे तो फिलहाल अभी सरकार की तरफ से 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं किया गया है
  • पर माना जा रहा है कि फरवरी के इस आखिरी सप्ताह में ये तारीख बताई जा सकती है
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर तारीख का एलान हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed