PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुछ अहम बदलाव हुए हैं, जिसका सीधा असर देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के ऊपर होगा। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है। ऐसे में योजना की 14वीं किस्त को जारी करने से पहले सरकार ने कुछ अहम बदलाव योजना में किए हैं। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी स्टेटस देखने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। इसके अलावा सरकार ने पीएम किसान मोबाइल एप भी लॉन्च किया है। बेनिफिशियरी स्टेटस देखने का तरीका अब पूरी तरह बदल चुका है। बेनिफिशियरी स्टेटस को देखने के लिए आपको अब रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, करोड़ों किसानों पर होगा असर, इस दिन आ रही 14वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन