PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। खेती किसानी करने के साथ-साथ इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
PM Kisan Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना? जानिए किन किसानों को मिलता है स्कीम का लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि किन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि रजिस्टर्ड है। स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य जमीन है।
PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ?
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो स्कीम में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, नागरिकता का प्रमाण, भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?