Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Ayushman Bharat Yojana Registration Process, Document Requirement Know How To Check Application Status
{"_id":"67261be14b98ba431904f6b0","slug":"ayushman-bharat-yojana-registration-process-document-requirement-know-how-to-check-application-status-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन
Ayushman Bharat Yojana: हर साल देश में लाखों लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव होने के कारण चली जाती है। यह देश की बहुत बड़ी समस्या है। खासकर वे लोग जिनके पास आज भी गरीबी के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब और वंचित तबके को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्राप्त कर सकते हैं।
2 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना में आवदेन की प्रक्रिया काफी आसान है। स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां एजेंट आपके दस्तावेजों की जांच करके स्कीम में आपकी पात्रता चेक करेगा।
3 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
अगर आप पात्र हुए तो वह आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा। इसके अलावा आप आयुष्मान एप की मदद से भी स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आप PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
एप्लीकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सिस्टम आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखा देगा। रजिस्ट्रेशन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Freepik
आप आयुष्मान कार्ड की मदद से योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।