PM Kisan Nidhi 20th Kist: अगर आप एक किसान हैं और पात्र हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें खेती में मदद करने के लिए इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपेय की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
इस बार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन देश में जो हालात चल रहे हैं यानी भारती-पाकिस्तान के बीच जो तनाव चल रहा है। ऐसे में ये सवाल मन में उठना लाजमी है कि क्या 20वीं किस्त अपने तय समय पर जारी होगी या नहीं? ऐसे में किसानों को चिंता करने की जरूर नहीं है क्योंकि आप यहां पर आसानी से समझ सकते हैं कि युद्ध जैसे हालातों में सरकारी योजनाओं की किस्त का क्या होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
20वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी होनी है किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। उदाहरण के लिए जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में तो 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
3 of 5
20वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है युद्ध की स्थिति में?
- बात अगर युद्ध जैसी स्थिति की करें तो भारतीय संविधान और शासन व्यवस्था में ऐसे किसी विशेष आपातकालीन प्रावधान का जिक्र नहीं है, जिसके तहत ये कहा जाए कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले पैसे रोक दिए जाएंगे या फिर योजना को युद्ध के समय बंद कर दिया जाएगा। अगर युद्ध के समय कुछ होता है तो युद्ध के समय राष्ट्रीय आपातकाल आर्टिकल 352 लागू करके लोगों के कुछ अधिकारों पर रोक लगाई जा सकती है।
4 of 5
20वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
- इसे आप ऐसे समझिए कि युद्ध के समय योजना को चालू रखना है, बंद करना है, योजना के तहत दिए जाने वाली आर्थिक मदद देनी है या रोकनी है आदि जैसे फैसले सरकार लेती है। इसलिए पीएम किसान योजना की किस्त अपने समय पर आएगी या नहीं ये सरकार तय करेगी। हालांकि, मौजूदा हालात देखकर ऐसा लगता नहीं कि किसानों को दी जाने वाली 20वीं किस्त रोकी जा सके।
5 of 5
20वीं किस्त किसानों को कब मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे आने हैं?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें सालाना दी जाती है यानी सालभर में कुल 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इसलिए इस बार 20वीं किस्त में किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी।