PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: सरकार गरीब वर्ग और उन लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जो जरूरतमंद होते हैं। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक या अलग तरह से लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में अगर आप एक किसान हैं तो आप पात्र होने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
PM Kisan Yojana: अगर आप भी छूट गए हैं तो आज ही ऐसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन, मिलेंगे 6 हजार रुपये
PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे कर सकते हैं इस योजना में आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- आप अगर एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है और यहां पर 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
- फिर आपको अपना राज्य भरना होता है
- अब आपको स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड भरना है और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना है
- फिर आपको अपने संबंधित दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
ऑफलाइन भी कर सकते हैं आवेदन:-
- अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
- यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है और दस्तावेज वेरिफाई करता है
- पात्र होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
किस्त का लाभ चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है
- आपको भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है
- अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना न भूलें।