PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश के किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक इस योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में इस बार नहीं आएंगे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 31 May 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन