अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर आईआरसीटीसी आपको गोवा घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दुनियाभर में गोवा एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर है। गोवा के सुंदर बीच यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा गोवा में घूमने लायक भी कई शानदार जगह हैं। यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को गोवा की ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे के मौके पर आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: वेलेंटाइन डे के मौके पर गोवा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्च
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन