फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 28 फरवरी को सरकार जारी करेगी 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Release Date And Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त के मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार था। किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी, 2024 को ट्रांसफर करने जा रही है। पीएम किसान पोर्टल पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी करने को लेकर एलान कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है,  जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार गलत ढंग से इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Release Date And Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

इस कारण अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ देशभर के कई किसानों को नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खाते में सरकार अगली 16वीं किस्त के पैसे नहीं भेजेगी। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Release Date And Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

वे किसान जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके खाते में योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Release Date And Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

इसके अलावा वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उन किसानों के खाते में भी 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Release Date And Update And News In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

वे किसान जिन्होंने योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। ऐसे में योजना का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए। 

PF Balance: आपके पीएफ खाते में कितने पैसे हो चुके हैं जमा, इस आसान तरीके से करें चेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed