15th Installment of PM kisan Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं देश में चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए भी चलाई जा रही है, जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अब तक 14 किस्त जारी होने के बाद अब सभी को 15वीं किस्त का इंतजार है। तो क्या योजना के लाभार्थियों को 15वीं किस्त जल्द मिलने वाली है और इसकी तारीख क्या है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652f6e327897fa85910a9fcb","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-15th-installment-release-date-check-details-2023-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या किसानों को जल्द मिल सकती है 15वीं किस्त? यहां जानें लाभार्थी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को जल्द मिल सकती है 15वीं किस्त? यहां जानें लाभार्थी
Wed, 18 Oct 2023 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : PTI and Istock
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। डीबीटी के माध्यम से लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पैसे भेज गए थे। वहीं, अब सभी को 15वीं किस्त का इंतजार है।
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
- वैसे तो अब तक आधिकारिक तौर पर 15वीं किस्त को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर माह में ये किस्त जारी हो सकती है। ऐसे में पात्र किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या
- वहीं, इस बार भी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या कम हो सकती है। इसके पीछे पहला कारण है लोगों का ई-केवाईसी और भू-सत्यापन न करवाना। नियमों के तहत जो इन कामों को नहीं करवाएगा उनकी किस्त अटक सकती है और इस बार भी ऐसे किसानों की संख्या काफी नजर आ रही है।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
- जबकि, दूसरा कारण है अपात्र लोगों की पहचान कर उनका आवेदन रद्द करना। दरअसल, सरकार की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो अपात्र होते हुए भी योजना से जुड़कर लाभ ले रहे थे। ऐसे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और उनसे रिकवरी भी की जा रही है।