Mutual Fund SIP: अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी बिटिया के नाम पर इन्वेस्ट करके मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। यहां आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। म्युचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है लेकिन निवेश के इस क्षेत्र में रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी अधिक रहती है। कई लोगों को निवेश के इस क्षेत्र से अच्छी मात्रा में रिटर्न प्राप्त हुआ है। अगर आप भी 5 हजार रुपये निवेश करके 33.4 लाख रुपए इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आज हम इस खबर के माध्यम से आपको निवेश के उसे गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इतना बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
Investment: बिटिया के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें 5 हजार का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 33.4 लाख
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करना है। अगर आपके पास कोई अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज नहीं है। ऐसी स्थिति में आप किसी विशेषज्ञ की सहायता से एक अच्छी म्युचुअल फंड स्कीम का चयन कर सकते हैं।
म्युचुअल फंड स्कीम का चयन करने के बाद उसमें एसआईपी बनानी है। एसआईपी बनाने के बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश पूरे 17 सालों के लिए करना होगा। 17 साल की इस निवेश अवधि में इस बात की उम्मीद करें कि हर साल आपको 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
Bike Tips And Tricks: बाइक की कराने जा रहे हैं सर्विस, तो भूलकर भी न फसें इन स्कैम्स में, वरना लग सकता है चूना
अगर ऐसा होता है, तो 17 सालों के बाद आप मैच्योरिटी के समय 33.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 10.2 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 23.2 लाख रुपये की वेल्थ गेन होगी। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले 33.4 लाख रुपये का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की शादी करने के लिए कर सकते हैं या उसकी उच्च शिक्षा में भी आप इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
Govt Scheme: घर में है बिटिया की शादी, तो सरकार दे रही 51 हजार रुपये, जानिए क्या है योजना