PM kisan yojana 14 kist kab aayegi: किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। आज भी देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त जारी करने के बीच का अंतराल 4 महीनों का होता है। अब तक सरकार कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। 13वीं किस्त के मिलने के बाद से कई किसान बेसब्री के साथ 14वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं।
PM Kisan Yojana: जल्द आ रही है 14वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे कराएं अपनी ई-केवाईसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन