देश भर में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, और कुछ-कुछ समय बाद इन योजनाओं में या तो कोई बड़ा बदलाव किया जाता है या फिर कई तरह की नई योजनाओं को लाया जाता है। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इसमें कई तरह की और कई तरह के वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना देश के जरूरतमंद किसानों के लिए चलाई जाती है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसमें केंद्र सरकार द्वारा पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। लेकिन देखने में आया है कि कई किसानों ने गलत तरीके से इस योजना में आवेदन किया और अब वो किस्त का भी लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सरकार ने इन किसानों को पैसे लौटाने के लिए कहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कहीं इस लिस्ट में आपका नाम तो नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62b94b60b5f97e3bb344339e","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-ineligible-faremers-must-return-installment-money-know-list-here-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: गलत तरीके से किस्त का लाभ लेने वाले किसानों को लौटाने होंगे पैसे, लिस्ट चेक करें कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: गलत तरीके से किस्त का लाभ लेने वाले किसानों को लौटाने होंगे पैसे, लिस्ट चेक करें कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं
Mon, 27 Jun 2022 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
जारी हो रहे हैं नोटिस
- जो लोग पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं, और फिर भी वो किस्त के पैसे ले रहे हैं। ऐसे किसानों को सरकार की तरफ से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, आप ऑनलाइन किसान पोर्टल पर ये चेक कर सकते हैं कि कहीं आपको तो ये पैसे वापस नहीं करने। हालांकि, पीएम किसान पोर्टल के अलावा अगर सरकार के मुताबिक आप पात्र नहीं हैं, तो आपको नोटिस जारी हो सकता है।
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आपको जानना है कि कहीं आपको तो पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त के पैसों को वापस तो नहीं करना पड़ेगा? इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में खोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर नजर आ रहे 'रिफंड ऑनलाइन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपको यहां पर दो ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको पैसे रिफंड वाला विकल्प चुनना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या फिर बैंक खाता संख्या यहां पर दर्ज करें। अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें और 'गेट डेटा' पर क्लिक कर दें।