PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार हर साल कई तरह की योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। इन योजनाओं के जरिए ही लोगों तक आर्थिक लाभ या कोई सामान आदि पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों को भारत सरकार हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देती है और ऐसा करके साल में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। वहीं, ये होता है भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं, तो नियमों के तहत आप किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65c1c12e9ce14acf8f08e024","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-due-to-which-mistakes-the-16th-installment-can-get-stuck-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना वंचित रह सकते हैं 16वीं किस्त से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना वंचित रह सकते हैं 16वीं किस्त से
Tue, 06 Feb 2024 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
अगर की ये गलतियां, तो अटक सकती है किस्त:-
पहली गलती
- नियमों के तहत अगर आपने आवेदन नहीं किया है यानी अगर आप पात्र होने के बाद भी योजना से जुड़े हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाएगा और आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। सरकार की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत एक काम है भू-सत्यापन का, जिसे करवाना योजना से जुड़े सभी किसानों को अनिवार्य है। अगर आप इसे तय समय के भीतर नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है। अगर आप किसी भी कारण इसे नहीं करवाते हैं, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से हट जाता है और फिर आप किस्त के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
ये भी हैं कुछ काम:-
- योजना से जुड़े किसानों को आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं करनी चाहिए
- जेंडर, नाम, आधार नंबर जैसी चीजें ठीक भरी हों
- बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही हो, वरना किस्त अटक सकती है आदि।