PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है यानी सरकार लाभार्थी के बैंक में सीधे पैसे भेजती है। मिलने वाली आर्थिक मदद हर योजना की अलग-अलग होती है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती है।
{"_id":"67761fa4dbc8a9a37c029418","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-19th-installment-update-three-mistakes-to-avoid-otherwise-19-kist-will-not-received-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर चाहिए 19वीं किस्त का लाभ तो भूलकर न करें ये 3 गलतियां, वरना अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर चाहिए 19वीं किस्त का लाभ तो भूलकर न करें ये 3 गलतियां, वरना अटक सकते हैं पैसे
Thu, 02 Jan 2025 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:44 AM IST
सार
भारत सरकार कई योजनाओं को चलाती है जिसमें से एक पीएम किसान योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये हैं वो गलितयां जिन्हें करने से बचना है किसानों को:-
पहली गलती
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाएं। अगर आप इसे नहीं खुलवाते हैं तो इस गलती की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजते हैं। आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं।
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- अगर आपने पीएम किसान योजना में नया आवेदन किया है तो आपको अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं करनी है। जैसे, नाम में, आधार नंबर भरने में आदि। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो क्योंकि अगर ये गलत होगी तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो ध्यान से ई-केवाईसी का काम जरूर करवा लें। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण 19वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
चौथी गलती
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको आधार लिंकिंग का करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और वहां जाकर अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।