फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है 19वीं किस्त? किसान ध्यान से करवा लें ये 3 काम

Mon, 30 Dec 2024 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:19 AM IST
सार

पीएम किसान योजना के अंतर्गत सिर्फ किसानों को लाभ दिया जाता है जिसमें उन्हें हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 19th installment Kab Aaegi 19 kist
19वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi 19th Kist: अगर आप किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत सिर्फ किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको हर साल 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ मिल सकता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।



अब तक योजना से जुड़े किसानों को कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है और आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Yojana 19th installment Kab Aaegi 19 kist
19वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो इसे करवा लें क्योंकि अगर आप इस नहीं खुलवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Nidhi Yojana 19th installment Kab Aaegi 19 kist
19वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना के अंदर किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप ई-केवाईसी को ऑनलाइन तरीके से योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं। आप ऑफलाइन तरीके से भी करवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 19th installment Kab Aaegi 19 kist
19वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम 

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाना जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को करवाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 19th installment Kab Aaegi 19 kist
19वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक कुल 18 किस्त मिल चुकी है और इस योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस नियम की मानें तो 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ये जानकारी सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed