फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर लेना चाहते हैं 18वीं किस्त का लाभ, तो किसान तुरंत करवा लें ये 3 काम

Wed, 28 Aug 2024 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Aug 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi To avail the benefit of 18th kist it is necessary to get these 3 things done
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: मौजूदा समय में केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका सीधा लाभ पात्र किसानों को मिलता है। इस योजना में सरकार किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ बिना किसी दिक्कत के मिले, तो आपको कुछ कामों को पूरा करवाना होगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को समय रहते पूरा करवा लेना चाहिए, वरना उनकी किस्त अटक सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi To avail the benefit of 18th kist it is necessary to get these 3 things done
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock

ई-केवाईसी

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल जाए तो इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप ई-केवाईसी का काम करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या फिर आप सीएससी सेंटर से भी इस काम को करवा सकते हैं।
PM Kisan Nidhi To avail the benefit of 18th kist it is necessary to get these 3 things done
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock

भू-सत्यापन

  • आप चाहते हैं कि आपकी 18वीं किस्त न अटके तो इसके लिए समय रहते भू-सत्यापन जरूर करवा लें। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटकना तय है। विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi To avail the benefit of 18th kist it is necessary to get these 3 things done
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock

आधार लिंकिंग

  • जो किसान पीएम किसान योजना से जुडे हैं उन्हें किस्त का लाभ लेने के लिए एक और काम करवाना जरूरी है। दरअसल, ये काम है आधार लिंकिंग। इसमें आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi To avail the benefit of 18th kist it is necessary to get these 3 things done
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock

स्टेटस जरूर चेक कर लें

  • अगर आप पिछली स्लाइड्स में बताए गए कामों को करवा चुके हैं तो इसके बाद आपको अपना स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए। ये भी एक जरूरी काम है जिससे आप जान पाएंगे कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन को चुनकर आगे के प्रोसेस को फॉलो करना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed