PM Kisan Mandhan Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाएं चला रही हैं। गौर करने वाली बात है कि एक उम्र तक किसान खेती किसानी या मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके जीवन में आर्थिक स्तर पर कई तरह की कठिनाइयां आने लगती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: मोदी सरकार किसानों को हर साल देगी 36 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन