फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 27 लाख किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त? जानिए बाकी किसानों को कब मिलेगा लाभ

Sun, 28 Sep 2025 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

PM Kisan 21st Installment: देश के करोड़ों किसानों के खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में किसान सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक इस योजना की 21वीं किस्त सभी किसानों के खाते में भेजेगी? इसको लेकर क्या अपडेट है?

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Money Credit Date For Pending Farmers
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

PM Kisan 21st Installment: केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान 540 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई। 21वीं किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को दिया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित थे। इस दौरान उत्तराखंड के लगभग 7 लाख किसानों के खाते में 157 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई।



हिमाचल प्रदेश के करीब 8 लाख किसानों को 160 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा पंजाब के 12 लाख किसानों के खाते में लगभग 223 करोड़ रुपये भेजे गए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल देश के किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के माध्यम से भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan 21st Installment Money Credit Date For Pending Farmers
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

वहीं देश के करोड़ों किसानों के खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में किसान सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक इस योजना की 21वीं किस्त सभी किसानों के खाते में भेजेगी? इसको लेकर क्या अपडेट है?

Mutual Fund SIP: 10 हजार रुपये बचाकर यहां करें निवेश, इतने वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति

PM Kisan 21st Installment Money Credit Date For Pending Farmers
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

बाकी किसानों के खाते में सरकार 21वीं किस्त कब जारी करेगी इसको लेकर किसी प्रकार का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दीपावली से पहले जारी कर सकती है।

PM Kisan Yojana: समय से पहले किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Money Credit Date For Pending Farmers
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

इस साल दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस कारण दीपावली से पहले किसानों के खाते में 21वीं किस्त आ सकती है। वे किसान जिन्होंने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Money Credit Date For Pending Farmers
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय अगर गलत जानकारी दर्ज की थी, तब भी आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण आपको इन गलतियों को तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से भी लिंक करा लेना चाहिए।

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed