PM Kisan Yojana 19th Installment Date: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए लगभग हर एक वर्ग को लाभ दिया जाने का काम किया जाता है। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं देने से लेकर आर्थिक मदद करने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
{"_id":"677f55fb77e7bcc56307a7c5","slug":"pm-kisan-19th-installment-2025-know-mistakes-to-avoid-to-ensure-payments-2025-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi 19th Kist: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक जाएगी 19वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi 19th Kist: किसान भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक जाएगी 19वीं किस्त
Thu, 09 Jan 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:25 AM IST
सार
पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में कुछ गलतियां करने से किसानों को बचना चाहिए, वरना उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों के कारण अटक सकती है आपकी किस्त:-
पहली गलती
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत सबसे पहली गलती ये है कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। लाभ लेने के लिए ये सबसे पहला और जरूरी काम है। इसलिए इस काम को करवा लें जिसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं या आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- केंद्र सरकार जो किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है उस पैसे को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए भेजा जाता है। सरकार की तरफ से योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला लाभ डीबीटी के जरिए ही दिया जाता है। इसलिए अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी ऑन नहीं है तो इसे करवा लें क्योंकि इसके ऑफ होने पर आपकी किस्त अटक सकती है। आप इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो इसके लिए आपको एक और काम करवाना जरूरी हो जाता है। दरअसल, ये काम है भू-सत्यापन का जिसमें विभाग द्वारा किसान की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
चौथी गलती
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार लिंकिंग का काम करवा लें। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इस काम के लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां पर जाकर आप आधार लिंकिंग करवा सकते हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।