PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए काफी बड़ी संख्या में लोगों तक मदद पहुंचती है। इनमें पेंशन, राशन, आवास और बीमा जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। सरकार भी हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देख लीजिए। केंद्र की इस योजना पर भी काफी पैसे खर्च किए जाते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, ये पैसे साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में मिलते हैं। इसी कड़ी में लाभार्थियों को इस बार 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में हर कोई जानना चाहते हैं कि 14वीं किस्त कब आ सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6478221f68cf2065720c8aa9","slug":"pm-kisan-14th-installment-date-2023-june-update-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-news-in-hindi-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या जून के पहले सप्ताह में आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें क्या है अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या जून के पहले सप्ताह में आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें क्या है अपडेट
Thu, 01 Jun 2023 10:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : ANI and Istock
- दरअसल, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। इसी साल 27 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी थी, जिसके बाद से ही 14वीं किस्त का इंतजार शुरू हो गया था।
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
जून के पहले सप्ताह में आ सकती है किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 14वीं किस्त मिलनी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के पहले सप्ताह में 14वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- ऐसे में अगर जून के पहले सप्ताह में लाभार्थियों को किस्त मिलती है तो ये किसानों के लिए खुशखबरी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से किस्त आने की तारीख को लेकर कुछ कहा नहीं गया है।
विज्ञापन
कब आ सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- वहीं, अगर आप योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें।