फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas Yojana: आपके साथ न हो जाए ठगी, इसलिए आवदेन के समय भूलकर न करें ये गलतियां

Thu, 05 Oct 2023 06:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Oct 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana: What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana to avoid fraud
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार। - फोटो : Amar Ujala

PM Awas Yojana: अगर आप किराए पर रहते हैं या आपका कच्चा मकान है, तो आप ये जरूर चाहते होंगे कि आपका भी अपना मकान हो जाए। पर आजकल घर खरीदना किसी सपने के पूरे हो जाने से कम नजर नहीं आता है। इसका सबसे बड़ा कारण है प्रॉपर्टी के लगातार बढ़ते दाम। ऐसे में गरीब वर्ग के लिए अपना घर बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण है और इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत पात्र लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का प्रावधान है, लेकिन अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं, क्योंकि जालसाज पीएम आवास योजना के नाम भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए जब भी आप आवेदन के लिए जाएं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान दें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PM Awas Yojana: What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana to avoid fraud
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार। - फोटो : i stock

फ्रॉड से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान:-

नंबर 1

  • पीएम आवास योजना के लिए अगर आप आवेदन करने गए हैं, तो आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि अपना असली आधार कार्ड किसी को न दें। बस संबंधित अधिकारी को दिखाएं और फिर वापस ले लें। कई जालसाज आपके आधार का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
PM Awas Yojana: What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana to avoid fraud
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार। - फोटो : iStock

नंबर 2

  • अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। जैसे- डेबिट कार्ड का पिन नंबर, सीवीवी, डेबिट कार्ड नंबर या मोबाइल पर आए ऐसे किसी भी ओटीपी को न दें, जिसमें पैसों के कटने की बात कही हो आदि। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Awas Yojana: What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana to avoid fraud
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार। - फोटो : istock

नंबर 3

  • एक बात अच्छे से जान लें कि सरकार पीएम आवास योजना में आवेदन करने के कोई पैसे नहीं लेती है। अगर कोई आपसे आवेदन के बदले पैसे मांग रहा है या आपसे कह रहा है कि वो आपको पैसे दिला देगा बस आपको उसे कमीशन देना होगा आदि। तो ऐसे लोगों के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें।
विज्ञापन
PM Awas Yojana: What things should be kept in mind while applying for PM Awas Yojana to avoid fraud
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आप भी हो सकते हैं ठगी का शिकार। - फोटो : istock

नंबर 4

  • कई बार लोग अपात्र होते हैं, लेकिन कई जालसाज गलत तरीके से ऐसे लोगों का भी आवेदन करवा देते हैं। ध्यान दें कि ऐसी गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि ये लोग आपका आवेदन तो करवा देते हैं, लेकिन सरकार के नियमों के तहत अपात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिलता है और ये जालसाज आपसे आवेदन के बदले रकम ले लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed