फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका

Tue, 09 Sep 2025 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 01:14 PM IST
सार

PM Awas Yojana: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई लोग घर नहीं ले पाते हैं। देश के ऐसे जरूरतमंद गरीब लोगों की भारत सरकार मदद करती है।

विज्ञापन
PM Awas Yojana Fraud Prevention Tips Methods Government Scheme Scam Alert News in Hindi
पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

PM Awas Yojana: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत कर पैसा कमाते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई लोग घर नहीं ले पाते हैं। देश के ऐसे जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए भारत सरकार एक योजना चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर प्रदान करती है। कुछ समय पहले इस योजना में लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया था, जिसमें कई लोगों के पैस डूब गए। 

फर्जी दावा करके कर रहे हैं ठगी

कुछ जालसाज लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलाने का दावा कर रहे हैं। फ्लैट दिलाने का दावा पूरी तरह फर्जी है, जिससे लोगों से ठगी की जा रही है। जालसाज कई मामलों में लोगों से बैंक डिटेल्स ले लेते हैं या रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पैसे लेते हैं। लोगों को फिर जानकारी मिलती है कि पूरा मामला फर्जी था। लोगों को कई बार समझ में नहीं आता है कि कौन असली है और नकली। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि जालसाज किस तरह लोगों को धोखा देते हैं और आपको फर्जीवाड़े से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Trending Videos
PM Awas Yojana Fraud Prevention Tips Methods Government Scheme Scam Alert News in Hindi
पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

जाल में ऐसे फंसाते हैं

गरीब जरूरतमंदों को जालसाज प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कम कीमत पर फ्लैट दिलाने का लालच देते हैं। लाखों की कीमत वाले फ्लैट के लिए वो सिर्फ 50 हजार रुपये मांगते हैं। लोगों को यह फायदे का सौदा लगता है और लोग उनकी जाल में फंसकर पैसे दे देते हैं। इसके बाद जालसाज कागजी कार्यवाही और एनओसी के नाम पर और भी पैसे वसूलते हैं। लोग शुरू में धोखाधड़ी का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। 
 
PM Awas Yojana Fraud Prevention Tips Methods Government Scheme Scam Alert News in Hindi
पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

उनके सस्ते फ्लैट की जाल में फंसकर वो बार-बार पैसे देते रहते हैं। कुछ समय पहले ही कुछ मामले सामने आए हैं। इनमें ठग लोगों को फर्जी जगह पर लेकर गए। नकली फ्लैट दिखाया और यहां तक कि झूठी चाबी भी दे दी। लेकिन बाद में सच्चाई का पता लगने पर लोगों को समझ आ गया कि जिस पर भरोसा किया, वो ठग था। लेकिन तब तक कई लोग उनकी जाल में फंस चुके थे। 

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जरूर करवा लें किसान, वरना अटक सकती है 21वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Awas Yojana Fraud Prevention Tips Methods Government Scheme Scam Alert News in Hindi
पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

ठगी से कैसे बचें? 

अगर आपसे कोई दावा करता है कि वो प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कम दाम में फ्लैट दिला देगा, तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। असली योजना में कहीं भी 50 हजार या अलग से रकम जमा कराने की कोई शर्त नहीं है। आपको किसी भी कॉल, मैसेज या व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाकर जानकारी जांचनी चाहिए। अगर आपसे कोई फ्लैट दिखाने या चाबी देने के बदले पैसे मांगता है, तो समझ लीजिए कि यह धोखाधड़ी है। 

eSIM Fraud: अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं ई-सिम? तो इससे होने वाले फ्रॉड से बचने का तरीका जानें

विज्ञापन
PM Awas Yojana Fraud Prevention Tips Methods Government Scheme Scam Alert News in Hindi
पीएम आवास योजना के नाम पर की जा रही है ठगी, जानिए क्या है बचने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

आप कभी भी अपनी बैंक की जानकारी, OTP या डॉक्यूमेंट्स अनजान लोगों को नहीं दें। अगर आपको शक हो तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। अगर आप जागरूक रहते हैं, तो फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। आपको याद रखना चाहिए कि असली योजना का लाभ सिर्फ सरकारी पोर्टल के जरिए ही मिलता है और उसमे किसी तरह के पैसे नहीं मांगे जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed