फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पीएफ खाताधारक जल्द करवा लें ये एक काम, वरना पैसे निकालने में हो सकती है दिक्कत

Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
PF Update: Why is it important to add nominee in PF account
पीएफ खाते में क्या काम करवाना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

Nominee Update in PF Account: जो लोग नौकरी करते हैं, उनके पीएफ खाते खोले जाते हैं। दरअसल, सरकार की तरफ से ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को आगे चलकर उनके पीएफ खाते के जरिए पेंशन मिल सके। ईपीएफओ इस पूरी व्यवस्था को चलाता है और हर महीने पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में पैसे जमा करने से लेकर उन्हें ब्याज देने के अलावा अन्य चीजों के लिए काम करता है। वहीं, अगर आपका भी पीएफ खाता है, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इसमें नॉमिनी जोड़ लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको आगे चलकर दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये काम कैसे कर सकते हैं...

PF Update: Why is it important to add nominee in PF account
पीएफ खाते में क्या काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

क्यों जरूरी है?

  • दरअसल, पीएफ खाते में ये सुविधा दी जाती है कि खाताधारक किसी को भी नॉमिनी बना सकता है। जो उसके न रहने पर उस खाते में जमा पैसों को निकाल सकता है। ऐसे में अगर आपने नॉमिनी जोड़ा ही नहीं है, तो फिर पैसे निकलने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए नॉमिनी जोड़ना जरूरी हो जाता है।
PF Update: Why is it important to add nominee in PF account
पीएफ खाते में क्या काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

ऐसे जोड़ सकते है नॉमिनी:-

स्टेप 1

  • आपने भी अगर अपने पीएफ खाते में अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो आप जोड़ सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • फिर यहां यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Update: Why is it important to add nominee in PF account
पीएफ खाते में क्या काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब 'मैनेज' वाले ऑप्शन में जाना है और फिर यहां 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाएं और 'सेव' पर क्लिक करना है
  • फिर फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है
  • यहां ध्यान दें कि आप 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करके एक से ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं
विज्ञापन
PF Update: Why is it important to add nominee in PF account
पीएफ खाते में क्या काम करवाना जरूरी है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'नॉमिनेशन डिटेल्स' वाले ऑप्शन को चुनना है
  • फिर 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है और इसके बाद 'ई-साइन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां भरें
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed